search

गाजियाबाद में टॉफी देकर आठ वर्षीय बच्चे से कुकर्म की कोशिश, आरोपित को लोगों ने जमकर की पिटाई

LHC0088 2026-1-11 16:56:39 views 714
  

आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया।



जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्चे का शोर सुनकर माैके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपित की धुनाई कर दी। आरोपित पड़ोस में ही एक मकान में मजदूरी करने आया था। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। बच्चे के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

एक कालोनी के व्यक्ति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका आठ वर्षीय बेटा एक स्कूल में पढ़ाई करता है। बच्चा रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच आरोपित ने बच्चे को अपने पास बुलाया और टाफी दी। कुछ ही देर में आरोपित उसे जबरन शौचालय में ले गया और निजी अंगों के साथ छेड़खानी करने लगा।

बच्चे ने विरोध किया तो आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित के हाथ में काटा और शोर मचाने लगा। इसपर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाया। बच्चे ने रोते हुए आरोपित की करतूत बताई। इसपर गुस्सा लोगों ने आरोपित की धुनाई कर दी। पता चला कि आरोपित मुस्लिम समुदाय से है। आरोपित को पीटते हुए लोग पुलिस चौकी तक लेकर गए।

मामले में कार्रवाई की मांग काे लेकर हिंदु युवा वाहिनी से नीरज शर्मा भी टीम के साथ चौकी पहुंचे और पुलिस उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटना के बाद से बच्चा सहमा हुआ है। आरोप है कि आरोपित पहले भी कुछ बच्चों को शिकार बना चुका है। उसके पास से नशीली गोली भी मिलने का आरोप है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च के बाद भी शोपीस बने रोडवेज बसों के पैनिक बटन, खतरे में 30 हजार महिला यात्रियों की सुरक्षा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166053