search

वोटर लिस्ट में नाम बचाना है तो तैयार रखें ये कागज, 3 दिन में शुरू होगी नोटिस की प्रक्रिया

LHC0088 6 hour(s) ago views 647
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बदायूं। एसआइआर प्रक्रिया अब अपने दूसरे चरण में है। इसमें मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों को मौका दिया जा रहा है।वहीं एसआइआर के दौरान जिन 1.60 लाख मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी, उनको नोटिस भेजने की तैयारी है। तीन से चार दिन में नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

फिलहाल तो इन दिनों नोटिस की प्रिंटिंग का काम तेजी से चल रहा है। जिले में नवंबर माह से शुरू हुई एसआइआर प्रक्रिया करीब दो माह चली। छह जनवरी को इस प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया और अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिसके बाद जिले में करीब 4.93 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे।

इसमें वह लोग थे जो जिले से बाहर चले गए, मृत हो गए या जिनके डुप्लीकेट वोट बने हुए थे। अब एसआइआर का दूसरा चरण चल रहा है। इसमें पोलिंग बूथ पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एएसडी मतदाताओं को तलाश करने और उनके दावे आपत्तियां ली जा रही हैं। अगर अभी भी किसी को आपत्ति हो तो वह दावा कर सकता है।

यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से गलती से हट गया छूट गया है तो 27 फरवरी तक आवेदन जमा करा सकता है। इन आपत्ति दावों की जांच तीन मार्च तक की जाएगी। इसके बाद छह मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।वहीं इसी बीच जिन 1.60 लाख मतदाताओं के नाम की मैपिंग नहीं हो सकी थी।

उनको नोटिस भी भेजे जाएंगे। नोटिस भेजे जाने के सात दिन के अंदर जवाब देना होगा। यह नोटिस दो पेज का होगा। इसमें पहले पेज पर नोटिस का पूरा विवरण होगा। जबकि दूसरे पेज पर 13 प्रमाण पत्रों की सूची होगी। जिसे मतदाताओं को ईआरओ व एईआरओ के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।




यह भी पढ़ें- फॉर्म जमा करने के बाद भी सुधार का मौका! BL0 के पास जाएं, नोटिस की टेंशन खत्म करें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com