search

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का काम मार्च के प्रथम सप्ताह तक पूरा होने में संशय

cy520520 2026-1-11 15:26:56 views 551
  

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे



जागरण संवाददाता, लखनऊ : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का काम मार्च 2026 में पूरा कराने के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया है।

एनएचएआइ ने दिसंबर 2025 में पीएमओ कार्यालय चिठ्ठी भेजी थी कि मार्च के प्रथम सप्ताह में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे तैयार हो जाएगा। फिर किसी भी दिन एक्सप्रेस वे को आम लोगों के लिए खोला जा सकता है। मार्च के प्रथम सप्ताह का वादा तो एनएचएआई पूरा कर पाएगा, लेकिन मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में काम को करने के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं।
टारगेट फिक्स करके काम

ट्रांसमिशन की लाइन शिफ्ट करने के साथ ही एलीवेटेड रोड पर स्लैब डालने का काम शुरू कर दिया गया है। उद्देश्य है कि एक भी दिन खराब न हो, हर दिन का टारगेट फिक्स करके काम कराया जा रहा है। नियमित मानीटरिंग बढ़ा दी गई है। खासबात है कि जो भी रास्ते, स्थानीय लोगों के विवाद से जुड़े मुद्दे हैं, उन्हें जनवरी माह में ही निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।  
ग्रीन फील्ड बनकर कई माह पहले बनकर तैयार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का 63 किमी. का ग्रीन फील्ड बनकर कई माह पहले बनकर तैयार हो चुका है। यहां पर काम काफी तेजी से हो गया, क्योंकि यहां आबादी नहीं है। किसी का घर या नाला बनाने में समस्या नहीं आई। वहीं सरोजनीनगर से बनी के प्रधान ढाबा तक एनएचएआइ को तमाम स्थानीय परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ ढिलाई कार्यदायी संस्था ने कर दी।
दो परियोजना निदेशक बदले

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का काम कराने के दौरान दो परियोजना निदेशक बदल चुके हैं। वर्तमान में एक्सप्रेस वे का काम नवनियुक्त परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा व प्राधिकरण की पुरानी टीम देख रही है। एनएचएआइ के अफसरों ने उस स्थान पर कंक्रीट ढालने से पहले लोहे का जाल बनवाने का काम शुरू कर दिया है, जिसके ऊपर से ट्रांसमिशन की लाइन गुजरनी है। यहां स्लैब डालने के बाद गर्डर रखने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा।

बता दें कि ट्रांसमिशन की लाइन शिफ्ट करने का काम छह जनवरी से शुरू है और यद काम 26 जनवरी तक चलने का अनुमान है। इस दौरान एलीवेटेड रोड पर लोहे का जाल, बैरीकेडिंग व छोटे-छोटे सभी काम कार्यदायी संस्था से कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्राधिकरण के अफसर चाहते हैं कि फिनिशिंग भी साथ-साथ चलती रही। मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह तक कोई काम एक्सप्रेस वे का न बचे। कई टीमों के कार्य विभाजित कर दिए गए हैं और हर दूसरे व तीसरे दिन काम की प्रगति लेकर समीक्षा की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163424