search

मदरसा के छात्रों को बिहार सरकार का तोहफा, फर्स्ट डिवीजन पर मिलेगी 15 हजार तक की राशि; 15 जनवरी तक आवेदन

Chikheang 2026-1-11 14:27:30 views 1244
  

मदरसा में पढ़ाई करते बच्चे। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। वर्ष 2025 की मौलवी की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक वर्ग की शेष बची छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार की ओर से राशि आवंटित किए जाने के साथ ही छात्राओं के खाते में सीधे राशि भेजे जाने की कवायद प्रारंभ कर दी गई है। इसके अलावा, फौकानिया परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।

खाता नंबर तथा विस्तृत कागजात प्राप्त करने के साथ ही राशि छात्राओं को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए 15 जनवरी तक आवेदन देना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्रों की जांच के बाद छात्राओं के खाते में राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित मौलवी तथा फौकानिया की परीक्षा में जिले की 2268 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त किया था। प्रथम चरण में छात्र-छात्राओं से विस्तृत जानकारी की मांग की गई थी।
714 छात्र-छात्राएं रह गई थीं बाकी

इसके बाद छात्र-छात्राओं की ओर से उपलब्ध कराए गए कागजात तथा खाता नंबर के आधार पर 1554 छात्र-छात्राओं के खाते में राशि उपलब्ध करा दी गई थी। इसके बाद भी 714 छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह गईं थी। इन छात्राओं को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना मद से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि इस योजना के तहत मौलवी में प्रथम श्रेणी के उत्तीर्ण छात्रा को पंद्रह हजार की राशि तथा फौकानिया में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्राेत्साहन राशि उपलब्ध कराने का प्रविधान है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सभी संबंधित छात्राओं के खाते में राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है।
आवेदन के साथ देना होगा यह कागजात

- स्व-हस्तलिखित आवेदन पत्र
- आधार कार्ड की छायाप्रति
- स्थायी निवास का प्रमाण पत्र
- स्व-अभिप्रमाधित प्रवेश पत्र
- स्व-अभिप्रमाधित अंक पत्र
- स्व-अभिप्रमाधित पंजीयन पत्र
- आधार सीडेड बैंक पासबुक की छाया प्रति।
- छात्र-छात्रा का मोबाइल नंबर।

यह भी पढ़ें- पटना में भीषण सड़क हादसा: कोहरे के कारण कंटेनर से टकराईं दो गाड़ियां, पिता-पुत्री की मौत

यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर भाजपा एक्टिव, पूरे बिहार में कार्यक्रम की बड़ी तैयारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940