LHC0088 • 2025-11-6 17:12:57 • views 226
तीन मंत्रियों की किस्मत तय करेंगे मतदाता
जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा जिले के 10 विधानसभा सीटों में तीन पर मंत्री चुनावी मैदान में है। जिनकी किस्मत का फैसला गुरुवार को मतदाता तय कर रहे हैं। दरभंगा नगर से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी लगातार छठी बार चुनाव जीतने के लिए मैदान में हैं। उनके खिलाफ 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जाले विधानसभा क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस, एआईएमआईएम सहित कुल नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जीवेश कुमार लगातार तीसरी बार यहां से विधायक बनने के लिए मैदान में हैं।
मुकेश सहनी की प्रतिष्ठा दांव पर
बहादुरपुर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ सबसे अधिक कुल 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मदन सहनी भी इस सीट से तीसरी बार और लगातार चौथी बार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं।
उधर, गृह जिला दरभंगा में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की प्रतिष्ठा दांव पर है। अंतिम समय में उन्होंने गृह विधानसभा गौड़ाबौराम से अपने भाई संतोष सहनी को चुनावी मैदान से पीछे कर लिया। यहां राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अफजल अली खान को समर्थन दिया है।
वहीं कुशेश्वरस्थान में वीआईपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी गणेश भारती और दरभंगा नगर से पार्टी के चुनाव चिह्न पर उमेश सहनी चुनावी मैदान में हैं। |
|