search

झारखंड में प्रिंस दुबे गैंग का आतंक: अब एक और व्यवसायी से मांगी रंगदारी, एयरपोर्ट इलाके में मामला दर्ज

LHC0088 2026-1-11 08:56:44 views 761
  

दुबई से फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, रांची। एयरपोर्ट इलाके के एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को एक गंभीर रंगदारी वसूली की शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसके और उसके साथियों से रुपए की भारी मांग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने बताया कि जब वह टिटोस रेस्टोरेंट में था, तभी उसके मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल न उठाने पर संदेश भेजा गया, जिसमें खुद को प्रिंस खान, दुबई बताया गया और रुपये की मांग की गई।

पीड़ित राजकुमार गोप ने बताया कि कॉल करने वाले ने उसे, उसके गांव के पुष्कर महतो तथा पिंटू को जान से मारने की धमकी दी तथा एक करोड़ रुपये की रकम अदा करने को कहा। इसके साथ ही अगर राशि नहीं दी गई तो उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी भी दी गई।

इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज किया। शिकायत के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि अपने स्तर पर की गई छानबीन में उन्हें संदेह हुआ कि लोधमा गांव के कुछ स्थानीय लोगों पिंटू व देवराज साहू के द्वारा उनकी गतिविधियों की जानकारी किसी तीसरे पक्ष तक पहुंचाई जा रही है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है और संदेश भेजने वाले नंबर तथा कॉल स्रोत की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस का कहा है कि जिस नंबर से रंगदारी की मांग हुई है, उसी नंबर से पलामू में रहने वाले एक कारोबारी से रंगदारी की मांग हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इससे स्पष्ट होता है कि प्रिंस खान के द्वारा रंगदारी मांगी गई है। लालपुर थाना की पुलिस ने भी प्रिंस खान गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके एक महिला भी शामिल थी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है प्रिंस खान दुबई में लांड्री का कारोबार कर रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165667