search

हिमाचल के इन 6 जिलों के लोग हो जाएं सावधान! शीतलहर के साथ घने कोहरे की चेतावनी; पढ़े 16 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

cy520520 2026-1-11 08:56:43 views 1213
  

सड़कों पर पानी जमने और कोहरे से बढ़ी परेशानी, वाहन चालकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी।



राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और बीते तीन दिनों से सात स्थानों पर शीतलहर चलने के अलावा घना कोहरा और 10 स्थानों पर तापमान जमावबिंदु से नीचे चल रहा है। ऐसे में सड़कों पर पानी जमने और घने कोहरे को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के अलाव पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। वाहन चालकाें को सुबह और रात के समय वाहनों को ज्यादा एहतियात से चालने को कहा गया है।

जिससे सुरक्षित रहें और सडक हादों से बचाव रहे। प्रदेश में शनिवार को भी मंडी, हमीरपुर, बरठीं,ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और पालमपुर में शीत लहर चली। न्यूनतम तापमान में ऐ से तीन डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 जनवरी तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर हमीरपुर, मंडी व ऊना में शीतलहर के साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

शनिवार को शिमला मेंहल्के बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं। इसके कारण दिन में भी ठंडक रही। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ऊना में 3.2 डिग्री जबकि बाकी स्थानों पर पर एक दो डिग्री की गिरावट आई है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -10.9, ताबो में -7.9, कल्पा में -3.6, मनाली में -1.1, भुंतर में -1.0, सुंदरनगर में -0.2,रिकांगपिओ में -0.8, सेऊबाग में -2.5, बरठीं में -0.3, बजौरा में -0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बजौरा में 21.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290