search

अमेरिकी धमकी के बीच चीन, रूस और ईरान का दक्षिण अफ्रीका में संयुक्त सैन्य अभ्यास

Chikheang 2026-1-11 06:26:20 views 706
  

अमेरिकी धमकी के बीच चीन, रूस और ईरान का दक्षिण अफ्रीका में संयुक्त सैन्य अभ्यास (फोटो- रॉयटर)



रॉयटर, जोहानिसबर्ग। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला में कार्रवाई और अन्य देशों को दी जा रही धमकी के बीच चीन, रूस और ईरान ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के जल क्षेत्र में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है।

यह ब्रिक्स पल्स नौसैनिक अभ्यास एक सप्ताह चलेगा। यह ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशासन और कई ब्रिक्स प्लस देशों, जिसमें चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील शामिल हैं, के बीच तनाव बढ़ गया है।

दक्षिण अफ्रीका की सेना ने कहा, \“\“विल फॉर पीस 2026 अभ्यास में ब्रिक्स प्लस देशों की नौसेनाएं संयुक्त समुद्री सुरक्षा अभियानों और अंतर-संचालनीयता अभ्यासों के लिए एक साथ आ रही हैं।\“\“

संयुक्त अभियानों के कार्यवाहक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल म्फो माथेबुला ने बताया कि सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।

ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अमेरिका विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है, और पिछले जनवरी में उन्होंने सभी सदस्यों को उन शुल्कों के अतिरिक्त 10 प्रतिशत व्यापार शुल्क लगाने की धमकी दी थी जो वह पहले से ही दुनिया भर के देशों पर लगा रहे थे। माथेबुला ने इस आलोचना को खारिज कर दिया।

उन्होंने बताया, \“\“अमेरिका के प्रति कोई शत्रुता नहीं है। दक्षिण अफ्रीका ने समय-समय पर अमेरिकी नौसेना के साथ अभ्यास किया है। यह एक नौसैनिक अभ्यास है। इसका उद्देश्य हमारी क्षमताओं को बढ़ाना और जानकारी साझा करना है।\“\“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919