search

वाराणसी सहित पूर्वांचल में गलन और कोहरे का प्रकोप, रविवार को सुबह से ही पछुआ हवाओं का रहा जोर

LHC0088 2026-1-11 04:55:55 views 622
  

मौसम व‍िभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल और वाराणसी में जहां शनिवार को मौसम सामान्य बना रहा वहीं र‍व‍िवार की सुबह कोहरा और गलन भरी हवाओं का जोर रहा। हालांक‍ि सुबह होने के बाद कोहरे का प्रकोप कुछ कम होना भी शुरू हो गया। एक द‍िन पूर्व जहां दिन में धूप ने लोगों को कुछ राहत दी वहीं माना जा रहा है क‍ि आगे भी बदलाव का दौर रह सकता है।

हालांकि, मौसम का आगे का रुख संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। इसके पीछे मौसमी बदलाव के साथ-साथ कुछ अन्य परिस्थितियाँ भी जिम्मेदार हैं। आसमान के साफ होने के बाद अब आगे भी कोहरे की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार की शाम के बाद से ही मामूली बदलाव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के नए अलर्ट में रविवार को घने कोहरे का संकेत दिया गया था, साथ ही पछुआ हवाओं के प्रभाव से गलन की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। विभिन्न अंचलों में घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का संकेत होने के बाद इसका असर पछुआ हवाओं के साथ आगे मैदानी क्षेत्रों में भी पहुंचने का संकेत मिल रहा है।

यदि पछुआ हवाओं का प्रभाव बना रहा, तो आने वाले तीन दिनों में बादलों की सक्रियता भी देखी जा सकती है। हालांकि, इसके स्पष्ट संकेत अभी नहीं हैं, लेकिन साफ आसमान गलन और कोहरे की स्थिति का संकेत दे रहा है। बीते शन‍िवार को अधिकतम तापमान 18.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.0°C रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम दर्ज क‍िया गया है। इस दौरान आर्द्रता का स्तर न्यूनतम 79% और अधिकतम 97% दर्ज किया गया था।

वहीं न्यूनतम तापमान में कमी के बाद साफ आसमान के कारण कोहरा और गलन की स्थिति बनने की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी।वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम की स्थिति को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में कोहरे और गलन के प्रभाव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165622