search

गाजियाबाद नगर निगम का 2026 कैलेंडर बना विकास रोडमैप, भावी योजनाओं की झलक देख रहे लोग

deltin33 2026-1-11 00:56:02 views 1234
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम के वर्ष 2026 के कैलेंडर पर प्रकाशित तस्वीरें नगर निगम की योजनाओं को जमीन पर उतारने की मंशा को बयां कर रही हैं। कैलेंडर में दिखाया गया है कि वर्ष 2026 में किस-किस योजना पर काम किया जाना है। नगर निगम ने वर्ष 2026 का कैलेंडर प्रकाशित कर वितरण किया है। कैलेंडर के फ्रंट पर 12 तस्वीर छपी हैं। इसके बाद प्रत्येक माह के पेज एक-एक तस्वीर छपी है।

इस कैलेंडर पर दो तस्वीर में महापौर व नगर आयुक्त की मुख्यमंत्री के साथ लगी हैं। जल संचय भागीदारी और स्वच्छ मोहल्ला अभियान का प्रचार किया गया है। कैलेंडर में प्राकृतिक पेंट, टीएसटीपी प्लांट, आइटीएमएस, ग्रीन रोड की तस्वीर छपी है। योजनाओं पर नगर निगम ने काम करने के बाद पूरा किया है। निगम ने प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क, गेट, एलिवेटेड पथ साईं उपवन, जंक्शन डिजाइन और नगर निगम मुख्यालय और स्पोर्टस कांप्लेक्स का फोटो भी लगाया है। इन योजनाओं पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है।

नगर निगम का दावा है कि वर्ष 2026 में इन योजनाओं पर काम शुरू होगा। कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। पार्षद नीरज गोयल ने बताया कि यह कैलेंडर वर्ष 2026 में विकास की तस्वीर पेश कर रहा है। नगर निगम की ओर से बताया गया कि कैलेंडर का उद्देश्य यह बताना कि वर्ष 2026 में नगर निगम द्वारा शहर के विकास तेजी से होगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दोस्त के फोन में बहन का नंबर मिलने पर युवक को आया गुस्सा, रेस्टोरेंट में फोड़ दिया सिर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833