search

झारखंड भाजपा ने 4 नए जिलाध्यक्षों के नामों का किया एलान, लिस्ट हुई जारी

Chikheang 2026-1-11 00:56:03 views 1087
  

झारखंड में चार नए जिलाध्यक्षों के नामों का एलान। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने शनिवार को चार नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

इसमें कोडरमा, जमशेदपुर महानगर, खूंटी और गढ़वा जिला के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। कोडरमा में अनूप जोशी, जमशेदपुर महानगर से संजीव सिन्हा, खूंटी से आनंद कुमार और गढ़वा से उदय कुशवाहा भाजपा के नए जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चार जिलाध्यक्षों में दो सामान्य और दो पिछड़े वर्ग से हैं।
भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के रूप में शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई।

यह घोषणा जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण द्वारा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्यों के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नामों की भी घोषणा की गई।  

जैसे ही संजीव सिन्हा के नाम की घोषणा हुई, पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। वरीय नेतागणों के साथ विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूल-माला, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की।  

यह भी पढ़ें- झारखंड बीजेपी कोर कमेटी बैठक: निकाय चुनाव को लेकर संगठन सक्रिय रखने पर चर्चा, जिलाध्यक्षों का जल्द होगा नामांकन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940