search

दिल्ली के भजनपुरा में वाईफाई जांच के बहाने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Chikheang 2026-1-10 23:56:38 views 358
  

दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला व उसके दो बच्चों को बंधक बना लिया।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा इलाके में वाईफाई की जांच करने के बहाने दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला व उसके दो बच्चों को बंधक बना लिया। बदमाशोें ने बच्चों को शौचालय में बंद कर दिया। जबकि महिला की गर्दन पर चाकू लगाकर अलमारी से तीन लाख रुपये व सोने के आभूषण लूट लिए।

नकदी व गहने लूटने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। गीता शर्मा की शिकायत पर भजनपुरा थाना ने बंधक बनाकर लूट, समेत कई धाराओं के केस दर्ज किया है। फरार होने के दौरान दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस को जांच मेें पता चला वारदात से एक दिन पहले भी बदमाशों ने महिला के घर के बाहर से रैकी की थी।

महिला अपने परिवार के साथ भजनपुरा ए ब्लाक में रहती है। परिवार में पति राहुल शर्मा और दो बेटे हैं। पीड़िता घरेलू महिला है, जबकि पति एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी की सुबह उनके पति ड्यूटी पर ले गए थे। वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर अकेली थी।

दोपहर को वह अपने घर में कपड़े धो रही थी। करीब 1:15 बजे किसी ने घर की घंटी बजाई। उनके बेटे शिवम ने घर का दरवाजा खोला तो बाहर दो अज्ञात लोग खड़े थे। वह उनके बेटे से दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे। इतने में महिला वहां पहुंच गए। बदमाशों ने महिला से कहा कि वह कंपनी से आए हैं। उन्हें घर में लगा वाईफाई चेक करना है। महिला ने दरवाजा खोल दिया। बदमाश कमरे में चले गए।

महिला कुछ समझ पाती इतने में एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। जबकि उनके बच्चों को शौचालय में बंद कर दिया। महिला शोर न मचाए, इसके लिए एक बदमाश ने पीड़िता का मुंह दबा दिया। महिला से अलमारी की चाबी ली औ उसमें से नकदी व गहने निकाल लिए। बदमाशों की जाने के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167632