search

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने देहरादून में ली शपथ, बने 15वें मुख्य न्यायाधीश

Chikheang 2026-1-10 22:56:51 views 822
  

न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाते राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)। सूवि



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को लोक भवन देहरादून में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आशीष नैथानी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
परिचय

  • न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का जन्म 9 अक्टूबर 1964 को हुआ था।
  • उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के दौरान कानून के विषय को चुना और लखनऊ विश्वविद्यालय से 1987 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।
  • पढ़ाई पूरी करने के छह दिसंबर 1987 को उन्होंने एक अधिवक्ता के रूप में अपना पंजीकरण कराया और कानूनी अभ्यास की शुरुआत की।
  • वकालत के दौरान उन्होंने मुख्य रूप से सिविल, संवैधानिक और किराया नियंत्रण से जुड़े जटिल कानूनी मामलों पर ध्यान केंद्रित किया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई।
  • 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बने, जबकि 10 अप्रैल 2015 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए।
  • 22 नवंबर 2023 से चार फरवरी 2024 तक इलाहाबाद कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाली।


यह भी पढ़ें- नैनीताल हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस शनिवार को देहरादून में लेंगे शपथ, होंगे 15वें मुख्य न्यायाधीश

यह भी पढ़ें- पटना हाई कोर्ट को मिले 47वें मुख्य न्यायाधीश, संगम कुमार साहू को राज्‍यपाल ने दिलाई शपथ

यह भी पढ़ें- कोलेजियम की पांच जजों को HC का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश, CJI की बैठक में लिया गया निर्णय
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167710