search

कौन थे एस्सार ग्रुप के वाइस चेयरमैन जतिंदर मेहरा, स्टील सेक्टर के दिग्गज 86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

LHC0088 1 hour(s) ago views 846
  



नई दिल्ली। भारत के इस्पात और धातु उद्योग के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 24 फरवरी को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। मेहरा एस्सार ग्रुप के धातु एवं खनन प्रभाग में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने समूह के धातु एवं खनन व्यवसायों को रणनीतिक दिशा प्रदान की। उन्हें तकनीकी विशेषज्ञता, परिचालन नेतृत्व और बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को आकार देने के उनके व्यापक अनुभव के लिए जाना जाता है।

एस्सार समूह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ एस्सार परिवार, जतिंदर मेहरा जी के निधन से बेहद दुखी है। वह भारत के स्टील उद्योग के सम्मानित दिग्गज थे जिनकी दूरदृष्टि ने एस्सार समूह की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को दिशा दी।’’

यह भी पढ़ें: जिंदल ग्रुप के इस शेयर में आई 18% की तूफानी तेजी! 1 ही महीने में निवेशकों का पैसा कर दिया 60 फीसदी से ज्यादा, चेक करें डिटेल्स

समूह ने कहा कि मेहरा ने कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं का नेतृत्व किया, विचारों को मूर्त रूप दिया और अपनी स्पष्ट सोच, प्रतिबद्धता एवं नेतृत्व से दलों को प्रेरित किया। एस्सार में अपने कार्यकाल के दौरान मेहरा ने हजीरा में इस्पात उत्पादन क्षमता के विस्तार और ओडिशा में प्रस्तावित पारादीप इस्पात संयंत्र सहित एकीकृत इस्पात परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके नेतृत्व ने वैश्विक इस्पात क्षेत्र में समूह की उपस्थिति मजबूत करने में योगदान दिया। एस्सार से पहले मेहरा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। वह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यकारी निदेशक रहे और बाद में उन्होंने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में भी सेवाएं दीं।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165601