search

झारखंड निकाय चुनाव: एक्टिव मोड में जदयू, उम्मीदवारों की लिस्ट तलब; भ्रष्टाचार और टैक्स वृद्धि के खिलाफ आंदोलन का एलान

Chikheang 2026-1-10 19:26:48 views 1253
  

जदयू ने जिलाध्यक्षों से सात दिनों में मांगी गई चुनाव लड़नेवाले कार्यकर्ताओं की सूची।



राज्य ब्यूरो, रांची। इस बार राज्य में नगर निकाय चुनाव दलगत नहीं हो रहा है। इसके बाद भी पार्टियां अप्रत्यक्ष रूप से इसमें सम्मिलित होकर बढ़त बनाना चाहती है। इसमें प्रदेश जदयू भी सम्मिलित हो गया है। इस पार्टी ने तो सभी जिलों से चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों की सूची भी मांगी है।

शनिवार को बूटी मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राज्य में होनेवाले नगर निकाय चुनाव तथा सदस्यता अभियान पर केंद्रित रही।
7 दिनों में मांगी गई दावेदारों की सूची

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को निकाय चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों तथा संबंधित निकायों व वार्डों की सूची सात दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मज़बूती के साथ निकाय चुनाव लड़ने तथा इसे लेकर प्रदेश व जिला स्तर पर कोषांग गठित करने पर जोर दिया गया।
भ्रष्टाचार और टैक्स के खिलाफ आंदोलन बैठक

विभिन्न निकाय क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार, होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स में वृद्धि के विरुद्ध जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों में एक दिवसीय धरना आयोजित करने तथा प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान के प्रभारी की नियुक्ति जैसे प्रस्ताव पर सहमति बनी।

बैठक में तय हुआ कि संसद के बजट सत्र के बाद संगठन की मज़बूती के लिए सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष का दौरा होगा। बैठक में एक मार्च को पूरे राज्य में नीतीश कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री राजा पीटर, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी जैसे वरीय नेताओं ने निकाय चुनाव एवं सदस्यता अभियान के विभिन्न बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया। सरयू राय ने निकाय चुनाव के लिए समन्वय की ज़िम्मेदारी प्रदेश स्तर पर कमेटी गठित कर उसे देने पर जोर दिया।
वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बैठक

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेसा नियमावली तो लागू की लेकिन उसमें कुछ आंशिक संशोधन होने के बाद ही इसे संतोषजनक कहा जा सकता है। पेसा नियमावली में सुधार के लिए सरकार को सुझाव दिया जाएगा।

बैठक का संचालन श्रवण कुमार ने किया। बैठक में डा. आफ़ताब जमील, भगवान सिंह, रेणु पन्निकर, शैलेंद्र महतो, मधुकर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, पीएन सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, अखिलेश राय आदि भी उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167773