search

वीकेंड पर लौटी नैनीताल की रौनक, सैलानियों से गुलजार हुई सरोवर नगरी

Chikheang 2026-1-10 19:26:46 views 428
  

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण नैनीताल समेत नगर भ्रमण पर सैलानियों की आमद जारी। जागरण



जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी शनिवार को सैलानियों से गुलजार रही। पांच हजार से अधिक पर्यटक नगर सैर पर पहुंचे है। लेक ब्रिज टोल टैक्स के अनुसार एक हजार पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। उम्मीद है कि रविवार को भी सैलानियों की आमद जारी रहेगी।

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण नैनीताल समेत नगर भ्रमण पर सैलानियों की आमद जारी है। उत्तर प्रदेश के महानगरों से भी काफी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए हैं, जबकि पिछले माह से गुजराती पर्यटक का पहुंचना निरंतर जारी हैं। नगर के आंतरिक पर्यटन स्थल स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व केव गार्डन सैलानियों से पटे नजर और नैनी झील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा।

मालरोड में भी चहल पहल रही। नगर का मौसम बेहद सुहावना बना रहा। अधिकांश समय चटक धूप खिली रही। मौसम साफ होने से सुबह के समय हिमालय दर्शन बखूबी हो रहे हैं। हिमालय के दीदार के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमालय दर्शन , टिफिन टॉप और स्नोव्यू पहुंच रहे हैं। सूर्यास्त का आनंद के लिए शाम को सैलानी हनुमानगढ़ी पहुंचे हुए थे।


जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 55 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में दिल्‍ली के सैलानियों को होटल में छोड़ उनकी कार से घूमने निकला गाइड, और हो गया हादसा

यह भी पढ़ें- सुहावने मौसम संग बनी रौनक, निखरता जा रहा नैनीताल का Winter Tourist Season
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167689