search

डबल-ट्रिपल फर्जी वोट बनवाने की साजिश कर रही भाजपा, अखिलेश यादव के सवालों से चढ़ेगा सियासी पारा

LHC0088 2026-1-10 18:27:42 views 935
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर पीडीए के वोट काटने और फर्जी वोट बनवाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा, पंचायत के वोटरों में करोड़ों का अंतर है, जबकि एक ही बीएलओ उनके एसआइआर का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। जो डबल-ट्रिपल फर्जी वोट थे, उनको भाजपा दोबारा बनवाना चाहती है। ऐसे मामलों में हम एफआइआर कराएंगे। इसके लिए एक प्रारूप तैयार कर बूथ लेवल एजेंट (बीलए) को दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें केवल विवरण भरना होगा। जरूरत पड़ने पर पार्टी न्यायालय जाएंगी।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि ड्राफ्ट सूची से पहले मुख्यमंत्री ने चार करोड़ वोट कटने की बात कही थी। अब हर बूथ पर 200 वोट बनवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग की विश्वनीयता क्या है? विधानसभा की सूची में 12.56 करोड़ मतदाता है, जबकि ग्राम पंचायत में 12.69 करोड़ मतदाता हैं और नगर निकायों में 3.4 करोड़ वोटर हैं।

ग्रामीण और नगर निकाय के वोटर 17 करोड़ होते हैं। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि आयोग ने नो मैपिंग वाले करीब दो करोड़ मतदाताओं को एरर का हवाला देकर अलग कर दिया है, अब उनको नोटिस जाएंगे। सुनवाई के लिए भाजपा की विचारधारा वाले अधिकारियों को ही जिलों में भेजा जा रहा है।

मांग उठाई कि सुनवाई बीएलए की मौजूदगी हो और निर्णय नोटिस बोर्ड पर लगाया जाए। सपा प्रमुख ने वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग की। कहा कि आधार का मेटल कार्ड बने, जिससे कोई नकली न बना सके, क्योंकि भाजपा के पास नकली आधार बनाने की मशीनें हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि एसआइआर में कितने घुसपैठिए निकले।

बंगाल में ईडी की कार्रवाई के प्रश्न पर कहा कि कोडीन भाइयों के खिलाफ ईडी क्यों नहीं जाती। भाजपा वोटों की डकैती के बाद अब डाटा की डकैती भी कर रही है। मेरठ की घटना पर कहा कि इसमें भाजपा के लोग शामिल है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन को वहां नहीं जाने दिया गया। इससे पहले सपा प्रमुख ने एसआइआर के दौरान जान गंवाने वाले मुरादाबाद के बीएलओ सर्वेश सिंह जाटव, देवरिया के लेखपाल आशीष कुमार व जगदंबा दुबे के स्वजन को दो-दो लाख रुपये के चेक प्रदान किए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165535