search

बिहार में GF को घर छोड़ने आए युवक को लोगों ने पकड़ा, खूंटे से बांधकर बुरी तरह पीटा; अस्पताल में तोड़ा दम

Chikheang 1 hour(s) ago views 57
  

प्रेमी को खूंटे से बांधकर बुरी तरह पीटा



जागरण संवाददाता, अररिया। जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के पहुंसरा पंचायत की एक गांव में प्रेमिका को गांव छोड़ने आए प्रेमी को लोगों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान पूर्णिया में देर रात निधन हो गया। घटना मंगलवार शाम की है।  

सूचना मिलने पर बौंसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को रानीगंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। जिसकी पूर्णिया के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।  
सोशल मीडिया से हुआ प्यार

मृतक युवक नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी संजय दास का पुत्र अमर उर्फ अमरजीत कुमार (22) है। जानकारी के अनुसार मृतक अमर को सोशल मीडिया के माध्यम से गांव के एक नाबालिग से प्रेम हो गया था। वह लकड़ी से मिलने गांव आया था।  

  

लड़की के स्वजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया और खूंटे से बांधकर जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर बौंसी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को रानीगंज अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है।  
गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

घटना के बाद बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस अलग अलग स्थानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बुधवार को पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही थी। मुख्य आरोपित नाबालिग लड़की के स्वजन सहित अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार है।

   

आंगन में सामान इधर इधर बिखरा पड़ा था। मवेशी बाहर बंधा था। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा था। घटना को लेकर कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं थे। काफी कुरेदने पर गांव के एक व्यक्ति ने दबी जुबान में बताया कि नाबालिग लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था।  
बाइक से लड़की को गांव छोड़ने आया

युवक ने मंगलवार को लड़की को रानीगंज बुलाया था। दोनों घूमने के बाद युवक बाइक से लड़की को गांव छोड़ने आया था। इसी बीच स्वजनों ने युवक को पकड़ कर बुरी तरह मारपीट की। पहले भी अमर को गांव में देखा गया था।  

बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम नरपतगंज पुलिस करा रही है। इधर पोस्टमार्टम में आए युवक के मामा शंकर दास ने बताया कि मृतक तीन बहन और एक भाई था। घटना के बाद उसके पिता सहित पूरा परिवार सदमे में है। युवक इंटर पास था और मजदूरी करता था।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167737