search

रफ्तार का कहर! शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने डिवाइडर पर चढ़ाई कार, रेस्टोरेंट की दीवार में जा घुसी

Chikheang 2026-1-10 16:56:32 views 1220
  

शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने डिवाइडर पर चढ़ाई कार। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार रात बेंगलुरु में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार कार इंदिरा नगर के 100 फुट रोड पर डिवाइडर पर चढ़ गई और एक रेस्टोरेंट की दीवार से टकरा गई। यह हादसा रात करीब 11.35 बजे हुई, पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार को 42 साल के डेरिक टोनी चला रहे थे।

शराब के नशे में धुत टोनी 18वीं मेन रोड से 100 फुट रोड की तरफ जा रहे थे, उनकी कार की रफ्तार बहुत तेज थी। इसी दौरान टोनी लेफ्ट टर्न नहीं ले पाए और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गए। उनकी कार एक दुपहिया वाहन से टकराई और उनके बाद बारबेक्यू नेशन में जा घुसी, जिससे रेस्टोरेंट की दीवार को काफी नुकसान हुआ।
बाल-बाल बचे रेस्टोरेंट के बाहर खड़े लोग

गुरुवार को हुए इस हादसे के समय कुछ लोग रेस्टोरेंट से खाना खाकर निकल रह थे और कुछ लोग बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ गई और रेस्टोरेंट दीवार से टकरा गई।
पुलिस ने मामला दर्ज किया

गनीमत रही रेस्टोरेंट के बाहर खड़े लोग बाल-बाल बच गए जबकि बाइल सवार को मामूली चोटें आईं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा से उतरते ही तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा,चालक फरार; NH-28 पर लगा 3 घंटे जाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168348