search

गोरखपुर में रसोई गैस का गहरा रहा संकट, अब रविवार को भी प्लांट चलाने का अधिकारियों ने लिया निर्णय

deltin33 2026-1-10 15:27:14 views 1170
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसी) में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य हुई तो इंडियन आयल (आइओसी) में दिक्कत होने लगी है। इंडियन आयल के गीडा स्थित बाटलिंग प्लांट से एजेंसियों पर निर्बाध सिलिंडर की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

इस कारण रसोई सिलिंडर का संकट गहराने लगा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस बार रविवार को पूरे दिन प्लांट चलाया जाएगा। इसके बाद सभी एजेंसियों पर पर्याप्त संख्या में सिलिंडर पहुंच जाएंगे।  

गीडा में इंडियन आयल का बाटलिंग प्लांट है। यहां से पूर्वांचल के जिलों में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है। पांच और छह जनवरी को प्लांट में सुरक्षा आडिट हुई थी। इस कारण काफी देर तक प्लांट बंद रहा। टीम ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह देखा।

इससे पहले चार जनवरी को रविवार होने के कारण प्लांट पूरे दिन बंद रहा। रविवार को प्लांट बंद होने और सोमवार व मंगलवार को कम रीफिल होने के कारण रसोई गैस एजेंसियों पर पर्याप्त संख्या में सिलिंडर नहीं भेजे जा सके। इससे संकट गहरा गया।

यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन की स्क्रीन में सिमटा बचपन, संकट में खिलौना बाजार

दो दिन चली जांच
सुरक्षा मानकों की जांच के लिए आई टीम सभी उपकरणों को चेक करती है। इन उपकरणों को चलाकर देखने के बाद रिपोर्ट बनाई जाती है। टीम ने दो दिनों तक कई बार प्लांट बंद कराया और चलावाया।


रविवार को प्लांट पूरे दिन चलाकर सिलिंडर रीफिल कराए जाएंगे। अभी सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। सब कुछ सामान्य है। सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर मिलता रहेगा।
-

-रवि कुमार चंदेरिया, उप महाप्रबंधक, इंडियन ऑयल।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476645