search

चतरा में पुल से नीचे गिरा हाइवा, चालक की हालत गंभीर

cy520520 2026-1-10 13:27:20 views 1016
  

चतरा–हजारीबाग मार्ग पर पुल से नीचे हाइवा पलट गया।



जागरण संवाददाता, चतरा। जिले के चतरा–हजारीबाग मुख्य पथ पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। चतरा से हजारीबाग की ओर जा रहा एक हाइवा वाहन सदर प्रखंड के रमटुंडा पुल के पास अनियंत्रित होकर सीधे पुल के नीचे जा गिरा। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े।
हाइवा के परखच्चे उड़े

दुर्घटना में हाइवा के परखच्चे उड़ गए। वाहन की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें चालक बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ।
ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत और काफी प्रयास के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। इस दौरान लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने तक चालक की हर संभव मदद की।
चालक की हालत गंभीर

हादसे में चालक को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल चालक को सदर अस्पताल, चतरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। रमटुंडा पुल के पास मोड़ होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया। आशंका जताई जा रही है कि तेज गति और लापरवाही दुर्घटना का मुख्य कारण रही।
पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

साथ ही आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162939