search

Tata की गाड़ियों पर मिल रही 85,000 रुपये तक की छूट, लिस्ट में Punch से लेकर Harrier और Safari तक शामिल

cy520520 Yesterday 12:27 views 320
  

टाटा कारों पर जनवरी 2026 के बंपर डिस्काउंट।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स जनवरी 2026 में अपनी कुछ चुनिंदा ICE (पेट्रोल/डीजल/CNG) कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट दे रही है। जिन गाड़ियों पर यह डिस्काउंट दिया जा रहा है उनपर केवल 31 जनवरी तक ही ऑफर मिलेगा। इन डिस्काउंट ऑफर में कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। कंपनी आपनी गाड़ियों पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
Tata Cars पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

    टाटा कार मॉडल मॉडल ईयर (MY) अधिकतम कुल डिस्काउंट
   
   
   Tiago
   MY24 / MY25
   ₹ 35,000 तक
   
   
   Tigor
   MY24 / MY25
   ₹ 35,000 तक
   
   
   Altroz (Pre-Facelift)
   MY24 / MY25
   ₹ 85,000 तक
   
   
   Altroz (Facelift)
   MY25
   ₹ 25,000 तक
   
   
   Punch
   MY24 / MY25
   ₹ 40,000 तक
   
   
   Nexon
   MY24 / MY25
   ₹ 50,000 तक
   
   
   Curvv
   MY25
   ₹ 40,000 तक
   
   
   Harrier (Diesel)
   MY25
   ₹ 75,000 तक
   
   
   Safari (Diesel)
   MY25
   ₹ 75,000 तक
   
Tata Tiago और Tigor पर डिस्काउंट

एंट्री-लेवल सेगमेंट की Tiago और Tigor पर टाटा मोटर्स सभी वेरिएंट्स (Tiago XE बेस वेरिएंट को छोड़कर) पर 35,000 रुपये तक का कंज्यूमर डिस्काउंट दे रही है। यह छूट MY24 और MY25 दोनों चेसिस पर लागू है। MY25 में इन दोनों मॉडलों को अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ पेश किया गया है।

  
Tata Altroz पर सबसे ज्यादा छूट

प्री-फेसलिफ्ट Altroz (पेट्रोल, डीजल और CNG) के तीनों इंजन ऑप्शन पर 60,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। इस तरह कुल छूट 85,000 रुपये तक पहुंच जाती है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा SBI Yono, SSS रेफरल, कॉरपोरेट बुकिंग जैसे अतिरिक्त लाभ भी जोड़े जा सकते हैं। वहीं फेसलिफ्टेड Altroz (सभी इंजन और सभी वेरिएंट) पर अधिकतम 25,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

  
Tata Punch, Nexon और Curvv पर ऑफर

Tata Punch (MY24 और MY25, पेट्रोल व CNG) पर कुल 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। कुल 40,000 रुपये तक की छूट, जिसमें 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है।

  

Tata Nexon (MY24 और MY25, पेट्रोल/डीजल/CNG) के सभी वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 20,000 रुपये लॉयल्टी बोनस शामिल है।

  

Tata Curvv लॉयल्टी बोनस नहीं दिया जा रहा है, लेकिन फिर भी 40,000 रुपये तक की अधिकतम छूट का लाभ लिया जा सकता है।

  
Tata Harrier और Safari पर 75,000 रुपये की छूट

जनवरी 2026 में Harrier और Safari (Diesel वेरिएंट, X और X+ अपडेट के बाद वाले) पर कंपनी 25,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस दे रही है।

  

यानि कुल 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र ग्राहक कॉरपोरेट डिस्काउंट, SBI Yono ऑफर, SSS स्कीम और अलायंस ऑफर्स का भी लाभ ले सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145847

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com