search

देशभर के 250 में हरियाणा व दिल्ली के सात-सात स्टार्टअप्स चयनित, बिजनेस आइडिया को बनाएंगे प्रोडक्ट

Chikheang Yesterday 12:27 views 717
  

कार्यक्रम में देशभर के 250 स्टार्टअप्स चयनित। जागरण  



जागरण संवाददाता, सोनीपत। देशभर के 250 स्टार्टअप्स में से आइआइटी दिल्ली ने कुल 24 स्टार्टअप्स को चुना है, जिन्हें हर प्रकार की सहायता देकर आइडिया से प्रोडक्ट तक पहुंचाया जाएगा।

इसके लिए फंडिंग व गाइडेंस से लेकर हर प्रकार की मदद दी जाएगी। इन स्टार्टअप्स में हरियाणा के सात और दिल्ली के सात हैं। उत्तरप्रदेश के तीन शामिल हैं, जबकि अन्य राज्यों के सात स्टार्टअप्स शामिल हैं।
8-12 जनवरी तक प्रशिक्षण

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित टेक्नो पार्क में एआइसी आइआइटी दिल्ली की ओर से आठ से 12 जनवरी तक नवाचारकर्ताओं को प्रोडक्ट तक पहुंचने के सफर में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को इन युवाओं को बिजनेस एक्सपोजर के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। वहीं शनिवार को देशभर के इन युवाओं को राई औद्योगिगक क्षेत्र की एक

शुक्रवार को युवा नवाचारकर्ताओं और उद्यमियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान चार उद्योग एवं स्टार्टअप्स विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उन्हें अपना स्वयं का उद्यम शुरू करने के लिए आवश्यक रणनीतियों और व्यावहारिक अनुभवों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- 150 बसें, सिर्फ दो मैकेनिक: सोनीपत बस अड्डे की वर्कशॉप ठप, यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर

कार्यक्रम की शुरुआत बिजनेस अवसरों की पहचान विषय पर विशेषज्ञ सत्र से हुई, जिसमें केआरएएमपी इंडिया के कृष्णन नंदन गुप्ता ने प्रतिभागियों को बाजार की जरूरतों को समझने, सही समस्या की पहचान करने और अवसरों को सफल व्यवसाय में बदलने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।

इसके पश्चात कमांडर उदय मैथ्यू ने व्यवसाय लगाने के लिए सहयोगी इकोसिस्टम पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्टार्टअप्स के लिए सरकारी योजनाओं, उद्योग सहयोग, तकनीकी समर्थन और इनक्यूबेशन की भूमिका को रेखांकित किया।

दोपहर सत्र में एआइसी आइआइटी दिल्ली के सीईओ आलोक पांडेय ने बिजनेस प्लान तैयार करने और बिजनेस कैनवास माडल पर हैंड्स-आन सत्र में प्रतिभागियों को बताया कि कैसे एक विचार को संरचित बिजनेस माडल में बदला जा सकता है और निवेशकों के समक्ष प्रभावी प्रस्तुति दी जा सकती है। अगले सत्र में डा. हिमांशु अग्रवाल ने स्टार्टअप एवं इनक्यूबेशन विषय पर उद्यमियों से संवाद किया।
इनके स्टार्टअप्स का हुआ है चयन

    राज्य / शहर उद्यमी का नाम
   
   
   हरियाणा - रोहतक
   साक्षी
   
   
   हरियाणा - हिसार
   दक्ष कश्यप
   
   
   हरियाणा - रोहतक
   मनीष अक्षय
   
   
   हरियाणा - पानीपत
   विशाल
   
   
   हरियाणा - सोनीपत
   विवेक मलिक व अमन
   
   
   दिल्ली
   राजकुमारी, वर्षा सिंह व सौम्या वैश्य
   
   
   दिल्ली
   गजुला फेरी प्रिया, आर्यन कुमार रोहिल्ला, अंकित कुमार और जय वर्मा
   
   
   हिमाचल प्रदेश - मंडी
   प्रिंयका काजल
   
   
   राजस्थान - झूंझनू
   आशीष शर्मा
   
   
   बिहार - सिवान
   शुभम कुमार
   
   
   मध्य प्रदेश - उज्जैन
   शिवम
   
   
   उत्तर प्रदेश - बलिया
   युगांक गुप्ता
   
   
   उत्तर प्रदेश - गौतमबुद्ध नगर
   विक्रम कश्यप
   
   
   उत्तर प्रदेश - आजमगढ़
   श्रेयांश सिंह
   
   
   गुजरात - अहमदाबाद
   दृश गुप्ता
   
   
   कर्नाटक - कड़प्पना
   रोहन बीनू अब्राहम
   

यह भी पढ़ें- सोनीपत में कर्ज और जमीन विवाद से परेशान किसान ने की आत्महत्या, चार के खिलाफ केस दर्ज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149961

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com