search

Budget: भारत का पहला बजट कब पेश हुआ और कितने का था, चेक करें पूरी डिटेल

cy520520 2026-1-10 10:26:17 views 1250
  

Budget: भारत का पहला बजट कब पेश हुआ और कितने का था, चेक करें पूरी डिटेल



नई दिल्ली। देश का आम बजट 1 फरवरी 2025 को पेश होगा। इस बार के बजट से लोगों को बड़ी उम्मीदें। सरकार अलग-अलग सेक्टर को बड़े-बड़े तोहफे दे सकती है। बजट की चर्चाओं के बीच आइए थोड़ा इतिहास भी जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर स्वतंत्र भारत का पहला बजट ( first budget of Independent India) कब हुआ था और कितने का था? आइए जानते हैं।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, केंद्रीय बजट सरकार के उस खास साल के अनुमानित रेवेन्यू और खर्च का फाइनेंशियल स्टेटमेंट होता है। केंद्रीय बजट हर साल 1 अप्रैल से 31 मार्च की अवधि के लिए तैयार किया जाता है और इसे (a) रेवेन्यू बजट और (b) कैपिटल बजट में बांटा जाता है।
कब पेश हुआ था भारत का पहला बजट?

भारत का पहला बजट 7 अप्रैल, 1860 को पेश (India’s first budget was presented on April 7, 1860) किया गया था। इस दौरान भारत पर ब्रिटिश राज था। इसे उस समय के भारत के वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था। वहीं, अगर हम स्वतंत्र भारत के पहले बजट की बात करें तो यह साल 1947 में ही पेश हुआ था।

आजाद भारत का पहला यूनियन बजट वित्त मंत्री, सर आर.के. शनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को ( first Union Budget of Independent India) पेश किया था। यह ध्यान देने वाली बात है कि पहला यूनियन बजट भारत के बंटवारे के कारण बड़े पैमाने पर हुए दंगों के बीच पेश किया गया था। यह बजट साढ़े सात महीने के लिए था, जिसके बाद अगला बजट 1 अप्रैल, 1948 से लागू होना था। यह पहला यूनियन बजट था जिसमें यह तय किया गया था कि भारत और पाकिस्तान दोनों सितंबर 1948 तक एक ही करेंसी शेयर करेंगे।

सर चेट्टी ने भारत के वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, और यह जिम्मेदारी आखिरकार जॉन मथाई को सौंपी गई, जिन्होंने 1949-50 और 1950-51 के अगले यूनियन बजट पेश किए। 1949-50 का बजट एक ऐसे बजट का पहला उदाहरण था जो सभी रियासतों सहित एक संयुक्त भारत के लिए तैयार किया गया था।
पहला बजट कितने का था?

स्वतंत्र भारत का पहले बजट का कुल रेवेन्यू अनुमान सिर्फ 171.15 करोड़ रुपये था। राजकोषीय घाटा सिर्फ़ 204.59 करोड़ रुपये था।

भारत के पहले बजट का कुल रेवेन्यू: ₹171.15 करोड़
भारत के पहले बजट का कुल खर्च: ₹197.29 करोड़ (या ₹197.39 करोड़)
भारत के पहले बजट का राजकोषीय घाटा: ₹24.59 करोड़
भारत के पहले बजट का रक्षा आवंटन: ₹92.74 करोड़ (कुल खर्च का लगभग 46-50%)

यह भी पढ़ें- Budget 2026: फ्री राशन, PM Kisan, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर कितना खर्च होता है? ये रहा हिसाब-किताब
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162954