search

23 जनवरी को अचानक बदल जाएगा बागपत शहर का माहौल, सायरन बजेगा और फिर... हो जाएगा ब्लैक आउट

LHC0088 2026-1-10 06:26:02 views 881
  



जागरण संवाददाता, बागपत। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ब्लैक आउट माक ड्रिल होगी। इसकी तैयारी के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में माक ड्रिल के आयोजन स्थल के चयन, समस्त संबंधित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने, स्वयंसेवकों के चयन एवं निर्धारित समय पर माक ड्रिल शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

माक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन बजाया जाएगा। सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किया जाएगा तथा नागरिकों द्वारा शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।

हवाई हमला समाप्त होने पर आल क्लियर सायरन ध्वनित किया जाएगा। माक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने एवं ध्वस्त भवनों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा।

अग्निशमन विभाग द्वारा बड़ी आग पर नियंत्रण तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपात चिकित्सा सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस माक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा, पावर कारपोरेशन, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीएमए, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की सहभागिता रहेगी।

ब्लैक आउट माक ड्रिल का आयोजन डीएम एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा के निर्देशन में कराया जाएगा। सीएमओ डा. तीरथ लाल, डिप्टी कलेक्टर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बागपत मनीष कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165310