search

अमेठी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, दोपहर बाद निकली धूप से भी नहीं मिली राहत

cy520520 2026-1-9 21:26:34 views 447
  



जागरण संवाददाता, अमेठी। भीषण ठंड से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर बाद निकली धूप ने भी आमजन मानस को ठंड से राहत पहुंचाने में नाकाम रही। अलाव के सहारे लोग दिन काटते नजर आए।

जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर बदस्तूर जारी है। सर्द हवाओं की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर बाद कोहरा हटने के बाद धूप तो निकल आई। लेकिन, ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। ऐसे में लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए।

सुबह से ही आसमान में कोहरे की चादर तनी रही। करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर 12 बजे करीब हल्की धूप जरूर निकली। लेकिन, कुछ ही देर में बादलों की ओट में छिप गई।

धूप न निकल पाने के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। सर्दी और गलन के कारण बाजारों और सड़कों पर भी कम चहल-पहल देखने को मिली।ठिठुरन के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जबकि अधिकतर लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे। बुजुर्गों और बच्चों पर सर्दी का असर अधिक देखा गया। शाम ढलते ही तेज हवाओं की वजह से सर्दी और बढ़ गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार शनिवार मौसम साफ रहेगा। दोपहर तक कोहरा रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162864