search

राहुल गांधी को दुनिया भर से मिलते हैं आमंत्र ...

deltin55 2025-10-8 13:25:11 views 901

ठाकुर बोले- राहुल वैश्विक नेता हैं, विदेश दौरे पर सवाल बेबुनियाद  


  • राहुल की बिहार यात्रा से बदला चुनावी माहौल: कांग्रेस नेता का दावा
  • एनडीए की आलोचना पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल को बताया अंतरराष्ट्रीय चेहरा
  • राजेश ठाकुर का तंज- मोदी से सवाल नहीं, राहुल से क्यों जवाब मांगा जाता है
पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर एनडीए लगातार आलोचना कर रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को पूरी दुनिया से लोग आमंत्रण देकर बुलाते हैं।   




राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई सवाल नहीं पूछता। उन्‍होंने कहा कि जब जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में आतंकी घटना हुई, तो प्रधानमंत्री विदेश में थे और लौटकर वे सीधे मधुबनी चुनाव प्रचार के लिए चले गए, वे मणिपुर नहीं गए। प्रधानमंत्री से सवाल करने के बजाय हमसे सवाल पूछा जाता है।”  
राजेश ठाकुर ने कहा कि आरएसएस अपने एजेंडे पर काम कर रहा है और कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को पूरी दुनिया से आमंत्रण मिलते हैं। वे बाहर जाएंगे, क्योंकि वे एक वैश्विक नेता हैं। लेकिन उन्होंने बिहार में बड़ी यात्रा की है, जिसने चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है।”  




ठाकुर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आरएसएस की प्रशंसा करने का कारण यह है कि भाजपा को बिहार में राहुल गांधी के असर से हार का डर सता रहा है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की बिहार यात्रा का असर 14 नवंबर को चुनाव के नतीजों में दिखेगा। वह समय उन पर सवाल उठाने वालों के चेहरों पर करारा तमाचा होगा।”  
आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में एनडीए को भारी बहुमत मिलने के अनुमान पर ठाकुर ने कहा कि ऐसे सर्वे कांग्रेस के लिए “प्रेरणा” का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “इस तरह के फेवरेट सर्वे हमें ताकत देते हैं। पहले भी जो ‘400 पार’ के नारे लगाते थे, वे 240 पर सिमट गए। ऐसे ही सर्वे अब हमारे कार्यकर्ताओं को और ज्यादा जागृत करेंगे।”  
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता अब “निष्क्रिय” हो चुके हैं, जबकि विपक्षी कार्यकर्ता “पूरी तरह सजग और ऊर्जावान” हैं।






Deshbandhu



Rajesh Thakurbihar newsRahul Gandhipolitics









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135013