search

SIR in UP: बीएलओ पहुंचाएगा नोटिस, दस्तावेजों के साथ खुद होना होगा हाजिर

Chikheang 2026-1-9 18:56:29 views 744
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की शुद्ध और सटीक पहचान से जुड़ी होती है। इसी उद्देश्य के साथ चल रहे एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत छह जनवरी से दावा-आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अभियान का मकसद मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज रहे और अपात्र नाम स्वतः हट सकें। इन सभी बारीकियों की गांधी भवन में जिलाधिकारी अनुनय झा खुद जानकारी दे चुके हैं।

आठों विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई के लिए व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। आठ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ सहायक और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मिलाकर कुल 237 अधिकारियों की तैनाती की गई है। पूरे जनपद के 3548 मतदान बूथों को अलग-अलग बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि हर दावे और आपत्ति का समयबद्ध निस्तारण हो सके।

एसआइआर अभियान के दौरान कुल 30,19,415 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान के बाद 5,44,682 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद संशोधित मतदाता सूची में अब 24,74,733 मतदाता शामिल हैं। हालांकि सत्यापन और मिलान के दौरान 2,26,472 मतदाताओं की वर्ष 2003 की सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है। ऐसे मतदाताओं को अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि इन मतदाताओं को नोटिस उनके क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचाए जाएंगे, लेकिन केवल नोटिस मिलना ही पर्याप्त नहीं होगा। नोटिस में दी गई तिथि पर संबंधित मतदाता को स्वयं उपस्थित होकर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पेश होना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहचान और पात्रता की पुष्टि के लिए निर्धारित 13 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज की संतुष्टि होने पर ही मतदाता का नाम सूची में बनाए रखा जाएगा। अनुपस्थित रहने या दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में नाम कटने की आशंका भी रहेगी।


विधान सभा - कुल मतदाता- बिना मैपिंग

सवायजपुर- 351067-31364
शाहाबाद - 313003-28203
हरदोई - 313908-41248
गोपामऊ- 298548-17708
सांडी- 290716-27874
बिलग्राम- मल्लावां--332264-26900
बालामऊ- 1293527-26792
संडीला- 281700-26384

योग - 2474733- 226472
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167267