search

सिरसा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को 20 साल की कठोर सजा, 60 हजार का लगाया जुर्माना

cy520520 1 hour(s) ago views 391
  

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को 20 साल की कठोर सजा। सांकेतिक फोटो  



जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा की फास्ट ट्रेक कोर्ट ने मंगलवार को 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने पर दोषी सतपाल को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 60 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। दोषी नाबालिग का रिश्तेदारी में चाचा लगता था।

नाबालिग के पिता ने 2 अक्टूबर 2021 को रानियां थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी घर से गायब हो गई। उसने उसकी तलाश की तो पता चला कि बेटी को राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ का सतपाल शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया। सतपाल का हमारे घर पर आना जाना था।

रानियां पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद नाबालिग को राजस्थान से बरामद किया। उसका सामान्य अस्पताल से मेडिकल करवाया गया। मेडिकल के दौरान उसके दो माह की गर्भवती होने की रिपोर्ट आई।

पुलिस ने 13 जनवरी 2022 को आरोपित सतपाल को काबू कर लिया। सतपाल ने कबूल किया कि उसका नाबालिग के घर पर आना जाना था। जिस कारण उसकी दोस्ती हो गई। नाबालिग से वह अपनी रिश्ते में लगने वाली दादी के घर पर बुलाकर शरीरिक संबंध बनाने लग गया।

2 अक्टूबर 2021 को वह नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया। सरकारी वकील अमित मेहता के अनुसार दोषी युवक ने अपनी दादी के घर पर ही लड़की को बुलाता था और उसके साथ गलत काम किया।

मेडिकल करवाने पर दो माह की गर्भवती मिली, जिसका कानूनी प्रक्रिया के बाद गर्भपात करवाया गया। अब चार साल बाद आरोपी को सजा मिली।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162772