search

मौसम व‍िभाग ने मकर संक्रांत‍ि के ल‍िए जारी क‍िया नया अलर्ट, यूरोप से आ रहा पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का जोर

Chikheang 2026-1-9 18:26:36 views 439
  

पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का जोर सैटेलाइट तस्‍वीर में साफ नजर आ रहा है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। व‍िगत द‍िनों की अपेक्षा शुक्रवार को सुबह कोहरा जल्‍द छंटने और आसमान साफ होने का असर तापमान पर भी नजर आया। द‍िन में पारा मेंटेन हुआ और गलन का असर कुछ कम हुआ। लेक‍िन माना जा रहा है क‍ि इसके पीछे जल्‍द होने वाला मौसमी बदलाव ही ज‍िम्‍मेदार है। द‍िन में धूप ने तापमान का पारा भी चढ़ाया और गलन से मौसम ने राहत भी दी।  

दोपहर के बाद शाम तक सूरज का ताप बना रहा, मगर दोपहर तीन बजे के बाद वातावरण का रुख बदला और गलन एक बार फि‍र से प्रभावी हो गया। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर पहाड़ों पर होगा तो वहां बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर नजर आएगा। इसके बाद गलन भरी हवाएं दोबारा प्रभावी हो सकती हैं।  

  

शुक्रवार की शाम तक मौसम व‍िभाग ने नया अलर्ट जारी कर द‍िया। नए अलर्ट के अनुसार अब गलन भरी हवाओं का असर मकर संक्रांत‍ि पर नजर आएगा। इस ल‍िहाज से 14 और 15 जनवरी यानी मकर संक्रांत‍ि के ल‍िए मौसम व‍िभाग ने नया यलो अलर्ट जारी कर मौसमी बदलाव की चेतावनी जारी की है। मौसम के बदलाव के साथ ही पश्‍चि‍मी व‍िक्षोभ अगर मैदानी क्षेत्रों में स‍क्र‍िय हुआ तो बूंदाबांदी भी हो सकती है।  

बीते चौबीस घंटों में अधि‍कतम तापमान 18.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.3 ड‍ि‍ग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 6.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.0 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता अध‍िकतम 92% और न्‍यूनतम 89% दर्ज की गई। जबक‍ि सैटेलाइट तस्‍वीरों में अफगान‍िस्‍तान में पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर साफ नजर आ रहा है। पछुआ हवाओं का जोर रहा तो मैदानी क्षेत्र दोबारा गलेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167174