search

कारगिल युद्ध के वीर योद्धा सूबेदार खुसाल सिंह बोथ्याल का निधन, पिथौरागढ़ में शोक

LHC0088 2026-1-9 15:26:54 views 754
  

पूर्व सैनिक समाज और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। कारगिल युद्ध के योद्धा एवं भारतीय सेना की सात कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्त सूबेदार खुशाल सिंह बोथ्याल का हृदय गति रुकने से 70 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे मूल रूप से मुनस्यारी क्षेत्र के निवासी थे और वर्तमान में पिथौरागढ़ के दौला में रह रहे थे। उनके निधन से पूर्व सैनिक समाज और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

सूबेदार खुशाल सिंह वर्ष 1974 में भारतीय सेना की सात कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। अपने सेवा काल में उन्होंने ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध, ऑपरेशन पवन और ऑपरेशन रक्षक सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में भाग लिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्र सेवा की। वर्ष 2002 में वh सेवानिवृत्त हुए।

सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के समर्पित सदस्य के रूप में जुड़े रहे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ की ओर से दौला स्थित आवास पर तिरंगा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सूबेदार मेजर प्रहलाद सिंह बोहरा ने पुष्पचक्र अर्पित किया। पार्थिव शरीर के मुनस्यारी पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन मदकोट मंडल द्वारा भी श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सूबेदार मेजर दिवाकर बोहरा, श्याम विश्वकर्मा, शेर सिंह, ललित सिंह सेना मेडल, भूपाल सिंह, भगवान सिंह, मंगल सिंह, पान सिंह शाही सहित अन्य पूर्व सैनिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी दुश्मनों के दिल में खौफ पैदा करने वाले पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक के पड़ोस में तेंदुए की दहशत

यह भी पढ़ें- Indian Military Academy में 50 वर्ष बाद जुटे रिटायर्ड सैन्य अफसर, आपरेशन मेघदूत व कारगिल युद्ध में दिखा चुके हैं पराक्रम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164984