search

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ तेज, दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 20 को पकड़ा

cy520520 2026-1-9 09:27:40 views 1052
  

पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पकड़े 20 बांग्लादेशी। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद सरिता विहार स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में प्रेस वार्ता होनी थी लेकिन वह किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपितों में से दो आरोपितों से पूछताछ बकाया थी, जिस कारण प्रेस वार्ता रोक दी गई। दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता होने के कारण इसे रोका गया है। इस विषय में डा. हेमंत तिवारी से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें- अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, भीषण ठंड के बीच मौसम विभाग का अलर्ट
दो दिन तक चलेगा अभियान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकाें की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया था। यह अभियान दो दिन तक चला।

अभियान के तहत पहचान छिपाकर यहां वहां रह रहे बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। दरअसल, दिल्ली समेत एनसीआर पुलिस के लिए बांग्लादेशी नागरिक सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ये लोग घुसपैठ करके भारत में आते हैं, फिर महानगरों में छिपकर कबाड़ा वगैरह बिनने का काम करते हैं।

धीरे धीरे ये लोग चोरी व अन्य अपराधों में भी लिप्त हो जाते हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस इन्हें पकड़ती है और बांग्लादेश तक छोड़कर आती है। अपराध में लिप्त विदेशी नागरिक को ही जेल भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर सुरक्षा पर की हाई लेवल मीटिंग, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के दिए निर्देश
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162421