search

Hyundai Aura के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर

Chikheang 2026-1-9 08:56:34 views 818
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Hyundai की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में Hyundai Aura को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hyundai Aura Price

Hyundai की ओर से Aura के बेस वेरिएंट के तौर पर E की बिक्री की जाती है। इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को छह लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो छह लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 24 हजार रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 35 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 6.77 लाख रुपये हो जाती है।
एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Hyundai Aura के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.77 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.77 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9295 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.77 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9295 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Aura के बेस वेरिएंट के लिए करीब 2.03 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 8.80 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

Hyundai की ओर से Aura को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Dzire, Tata Tigor और Honda Amaze जैसी कारों के साथ होता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167147