search

यूपी में तीन द‍िन बाद फ‍िर करवट लेगा मौसम, लखनऊ समेत कई ज‍िलों में शीतलहर चलने के आसार

cy520520 2026-1-9 06:55:59 views 552
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में भीषण ठंड और कोहरे के प्रकोप अगले तीन दिन राहत मिलने के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में गुनगुनी धूप हुई, लेकिन सर्द पछुआ से गलन बढ़ गई। प्रदेश में सोनभद्र चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य दर्ज की गई। लखनऊ में दिन का पारा 16.9 और रात का 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने के पूर्वानुमान हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से नौ से 11 जनवरी के बीच दिन और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि संभावना है। इस दौरान पछुआ कम ठंडी होगी और गलन व कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।

शुक्रवार से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में कहीं भी अत्यधिक घने कोहरे और शीत दिवस की चेतावनी नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह सोमवार से प्रदेशभर में फिर से मौसम करवट बदलेगा और राजधानी समेत कई जिलों में शीतलहर चलने के पूर्वानुमान हैं।

यह भी पढ़ें- इटावा में ठंड और शीतलहर से कांपे लोग, चार ड‍िग्री स‍ेल्‍स‍ियस पहुंचा तापमान; अभी बरकरार रहेगी गलन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162355