search

अमेरिकी डॉक्टर करेंगे मुफ्त सर्जरी... नाक-कान और कटे होंठ का होगा इलाज

cy520520 2026-1-8 22:56:45 views 1175
  

भारतीय जैन संगठन की पूर्वी दिल्ली शाखा ने ऋषभ विहार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भारतीय जैन संगठन की पूर्वी दिल्ली शाखा ने गुरुवार को ऋषभ विहार में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नरेंद्र जैन, पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष संदीप जैन और जिला महासचिव रिकी जैन शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जैन समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

प्रदेश महासचिव नरेंद्र जैन ने बताया कि संगठन हर साल एक बड़ा प्लास्टिक सर्जरी कैंप लगाता है, जहां मुफ्त में सर्जरी की जाती है। जिला महासचिव रिकी जैन ने बताया कि अमेरिका के दो डॉक्टरों द्वारा नाक और कान की विकृतियों, कटे होंठ और चेहरे के निशानों की सर्जरी मुफ्त में की जाएगी।

संगठन सारा खर्च उठाएगा। यह कैंप 14 से 16 जनवरी तक पीतमपुरा के मुनि मायाराम जैन अस्पताल में लगेगा। सर्जरी करवाने के इच्छुक लोग 9024333222 पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162451