search

अमेठी में 12 घंटे से धड़ से गायब सिर की तलाश में जुटी पुलिस, अब तांत्रिक की हत्या के मामले में सामने आई ये बड़ी बात

deltin33 2026-1-8 21:26:40 views 588
  



जागरण संवाददाता, अमेठी। सिर गायब... धड़ नाले में पड़ा मिला। पुलिस बीते 12 घंटों से सिर की तलाश में जुटी हुई है पर गुरुवार देर रात वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की अब तक की जांच में तांत्रिक की हत्या की वजह झाड़-फूंक का विवाद ही कारण बनकर सामने आया है। पुलिस के हाथ घटना से जुड़े कई अहम सुराग लगे हैं। हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दाबिश दे रही हैं।

जायस कस्बे के निकट मोजमगंज पुल के पास गुरुवार की सुबह मिली सिर कटी लाश की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से प्रतापगढ़ निवासी के रूप में हुई तो पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया। विजय सिंह के बारे में जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार वह बहादुरपुर आया जाया करता था। भांजी का पति प्रवीण कुमार बहादुरपुर विकास क्षेत्र के मुखेतिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है।

लोगों ने दी थी झाड़-फूंक की जानकारी

आस-पास के लोगों को भी विजय सिंह के द्वारा झाड़ फूंक करने के बारे में जानकारी थी और जब वह यहां आते थे तो लोग झाड़-फूंक करवाने के लिए उन्हें अपने साथ ले जाते थे। बुधवार को शाम भी वह इसी चक्कर में भांजी के घर से निकले थे। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक का सिर भले ही अभी तक नहीं मिला हो, विजय का मोबाइल पुलिस के हाथ लग गया है।बताते हैं कि विजय हाजी वारिस अली शाह ( देवा शरीफ) का मुरीद था।

विजय की हत्या के बाद पत्नी ज्योति है उसके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा राहुल 15 वर्ष, दूसरा बेटा सिद्धार्थ 11 वर्ष व तीसरा बेटा सम्राट करीब सात वर्ष का है। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475848