search

SBI की FD में ₹500000 लगाया, तो 10 साल बाद गारंटी के साथ कितना मिलेगा फंड; ये रहा पूरा कैलकुलेशन

deltin33 2026-1-8 16:56:28 views 700
  

SBI की FD में ₹500000 लगाया, तो 10 साल बाद गारंटी के साथ कितना मिलेगा फंड; ये रहा पूरा कैलकुलेशन



नई दिल्ली। SBI Bank FD Calculation: आज के समय में करोड़ों भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं। लेकिन यहां रिस्क होता है। शेयर बाजार में आपका पैसा कई गुना भी हो सकता है और उसकी वैल्यू जीरो भी हो सकती है। इसलिए आज भी बहुत से लोग बैंक एफडी में निवेश करते हैं। हालांकि, यहां रिटर्न कम मिलता है। लेकिन आपका निवेश सुरक्षित रहता है।

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एफडी में अपने 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको 10 साल बाद कितना फंड मिलेगा आइए इसे कैलकुलेशन से समझने की कोशिश करते हैं।
SBI की FD में 5 लाख लगाए तो 10 साल बाद कितना मिलेगा फंड?

SBI की एफडी पर आप सीधे 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। या फिर टुकड़ों में निवेश कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने 15 दिसंबर 2025 से अपनी एफडी रेट रिवाइज की है। नए एफडी रेट के अनुसार 5 से 10 साल की एफडी पर 6.05 फीसदी का इंटरेस्ट है। वहीं, इसी अवधि के लिए सीनियर सिटीजन के लिए यह रेट 7.05 फीसदी है।

अगर इस पर हम 5 लाख रुपये को 10 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा आइए जानते हैं। हमने SBI Bank के FD Calculator से ही इसे कैलकुलेट किया है।



अगर आप 5 लाख रुपये 10 साल के लिए SBI Bank में एफडी के तौर पर निवेश करते हैं तो आपको 10 साल बाद ₹8,99,657 का फंड तैयार होगा। इसमें आपको ₹3,99,657 रुपये का ब्याज है और 5 लाख मूलधन शामिल है।
3 साल के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?

  

वहीं, अगर आप 3 साल के लिए निवेश करते हैं तो तीन साल के लिए SBI FD पर 6.30 का रिटर्न मिलता है। अगर 3 साल के लिए आप 5 लाख रुपये का नाम का निवेश करते हैं तो आपका 5 लाख रुपये 3 साल बाद आपको  ₹6,00,579 मिलेगा। इसमें ₹1,00,579 ब्याज और 5 लाख मूलधन है।

यह भी पढ़ें- FD vs RD में कैसे होता है कैलकुलेशन, 5 साल में ₹2 लाख पर कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज? 5 पॉइंट में समझें पूरा गणित
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476196