search

अंकिता न्याय यात्रा के बैनर तले एकजुट संगठन, 10 को मशाल जुलूस; 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद

cy520520 2026-1-8 14:56:59 views 490
  

वीआईपी का नाम उजागर करने और सुप्रीम कोर्ट जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग. File Photo



जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए अब विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने ‘अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच’ के बैनर तले संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है। गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंच से जुड़े संगठनों ने 10 जनवरी को गांधी पार्क से मशाल जुलूस और 11 जनवरी को प्रदेश बंद का आह्वान किया। साथ ही सभी दलों और संगठनों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई।

महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत ने कहा कि जब तक मामले में कथित वीआईपी का नाम उजागर नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश में भी वीआईपी के विषय में कोट किया गया है और अंकिता व उसके मित्र के बीच की चैट में भी इसका जिक्र सामने आया है। ऐसे में सरकार को वीआईपी का नाम सार्वजनिक करना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच करानी चाहिए।

कमला पंत ने आरोप लगाया कि मामले में प्रतिदिन नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वनंतरा में साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई, यह किसने और किनके कहने पर किया, इसका भी खुलासा होना चाहिए। सरकार ने अंकिता के परिवार के लिए जो सहायता घोषणाएं की थीं, उनकी प्रगति भी बताई जाए।

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने मुख्यमंत्री पर मामले को भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी के माता पिता द्वारा तीन वर्षों से सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री का यह कहना कि यदि माता-पिता चाहेंगे तो सीबीआई जांच होगी, केवल टालने वाला बयान है। होना यह चाहिए था कि अंकिता के घर जाकर उनके माता पिता से मुलाकात की जाती, लेकिन उन्हें यहां बुलाकर मुलाकात को एक इवेंट बना दिया गया।आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री का यह कहना कि कुछ लोग प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह किसी एक दल या संगठन की नहीं, बल्कि जनता की साझा लड़ाई है। संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्यों ने बताया कि वे गुरुवार सुबह अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले। अंकिता का नाम आते ही आज भी उनकी आंखें नम हो जाती हैं। परिवार के सामने भविष्य का संकट खड़ा है। सरकार ने बेटे को नौकरी देने और अंकिता के नाम पर नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक ये वादे पूरे नहीं हुए।

पत्रकार वार्ता में गजेंद्र भंडारी (सचिव, गढ़वाल सभा), सुलोचना इष्टवाल (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी), शांति भट्ट (प्रवक्ता, यूकेडी), उमा भट्ट (ज्ञान विज्ञान समिति), टीएस नेगी (राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड समानता पार्टी) और विनोद धस्माना (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय समानता मंच) सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Ankita Bhandari Case: मुख्यमंत्री से मुलाकात में अंकिता के पिता ने जताई CBI जांच की इच्छा, धामी बोले- हर हाल में मिलेगा न्याय  

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद AAP नेता सौरभ भारद्वाज की खुली चुनौती, अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में किए गए पोस्ट पर बवाल

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मर्डर केस में नया मोड़, BJP सांसद दुष्यंत गौतम के खिलाफ पोस्ट पर हाई कोर्ट की रोक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254