search

महिला सुरक्षा में सबसे सुरक्षित शहर बेंगलुरु, दूसरे नंबर पर चेन्नई; रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Chikheang 2026-1-8 14:27:51 views 383
  

महिला सुरक्षा में बेंगलुरु नंबर 1 (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में महिला सुरक्षा के मामले में बेंगलुरु और चेन्नई सबसे बेहतर शहरों के रूप में सामने आए हैं। वर्क प्लेस कल्चर कंसल्टिंग फर्म अवतार ग्रुप की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।

\“टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया (TCWI) के चौथे संस्करण में यह बात सामने आई है कि इस रिपोर्ट में 125 शहरों की महिलाओं की भागीदारी रही। इन महिलाओं से सुरक्षा और करियर ग्रोथ के बारे में जानकारी ली गई। इसी आधार पर बेंगलुरु ने 53.29 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

TCWI की रिपोर्ट एक लॉन्गिट्यूडिनल इन्क्लूजन इंडेक्स है, जो यह यह पता लगाने का काम करती है कि किस शहर में महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और करियर ग्रोथ को बेहतर बनाया जा रहा है।
बेंगलुरु बना नंबर 1 शहर

बेंगलुरु 53.29 CIS के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है। बेंगलुरु के टॉप पर रहने की वजह यह भी है कि यहां महिलाओं के लिए करियर में ग्रोथ के लिए बेहतर अवसर हैं। साथ ही इंडस्ट्री सपोर्ट भी मिलता है।

बेंगलुरु साल 2024 में भी इस लिस्ट में नंबर 1 बना था। वहीं साल 2025 में भी इस शहर ने महिलाओं की सुरक्षा में नंबर 1 का मुकाम हासिल किया है।
टॉप 10 में शामिल शहर

महिलाओं की सबसे ज्यादा सुरक्षा देने के मामले में दूसरे नंबर पर चेन्नई का नाम है। ये शहर 2024 में भी दूसरे नंबर पर आया था। इस लिस्ट में तीसरे पर पुणे और चौथे नंबर पर हैदराबाद है। मुंबई ने साल 2024 में इस लिस्ट में तीसरा नंबर हासिल किया था। लेकिन 2025 में मुंबई पांचवें नंबर पर आया है।

  • बेंगलुरु
  • चेन्नई
  • पुणे
  • हैदराबाद
  • मुंबई
  • गुरुग्राम
  • कोलकाता
  • अहमदाबाद
  • त्रिवेंद्रम
  • कोयंबटूर


यह भी पढ़ें- अब नए अंदाज में होगा \“लखनऊ दर्शन\“, योगी सरकार ने पर्यटन को मिशन शक्ति और सुशासन से जोड़ा

यह भी पढ़ें- NDMC Budget 2026-27: एनडीएमसी के स्कूलों में एआई की होगी पढ़ाई, तीन मार्केट का होगा पुनर्विकास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166895