search

वाराणसी में मासूम पर बंदर का हमला, नुकीले दांतों से बदन किया जख्मी

cy520520 2026-1-8 10:26:40 views 860
  

शिवपुर क्षेत्र में बढ़ा बंदरों का आतंक। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, वाराणसी। बंदर ने छह साल के मासूम पर हमला कर दिया। बुधवार को शिवपुर के बाइपास स्थित न्यू अशोक विहार कालोनी में हुई घटना में बालक घायल हो गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में उसका इलाज किया गया। स्थानीय लोगों को कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया। आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं।

राजकीय होम्योपैथिक कालेज गाजीपुर में तैनात डा. राजीव मौर्य का परिवार न्यू अशोक विहार कालोनी में रहता है। उनका छह साल का बेटा अथर्व दोपहर में घर के समीप स्थित दुकान से पतंग खरीदकर लौट रहा था। घर का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुआ था तभी एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया।

बंदर के नुकीलों दातों से बचने के लिए अथर्व उससे जूझता रहा। बच्चे की चीख पुकार सुनकर स्वजन पहुंचे तो बंदर वहां से भाग निकला। इसके पहले उसने अथर्व के नाजुक बदन को कई जगह अपने नुकीले दांत से जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें- Fog In UP: वाराणसी में खराब मौसम के कारण छह उड़ानें निरस्त, कई विमान घंटों देर से पहुंचे

उसके दादा डा. जीएस मौर्य ने बताया एक परखवारे में बंदर ने कालोनी के छह लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। मेहता नगर कालोनी के जितेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि उनकी कालोनी में भी कई महिनों से बंदरों का आतंक है। एक माह में एक दर्जन लोगों पर हमला कर चुका है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162188