LHC0088 • Yesterday 08:26 • views 75
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।(जागरण)
जागरण संवाददाता, रोहतास। धौड़ाढ थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार सिंचाई विभाग के कर्मचारी 42 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई है।
यह घटना उस वक्त की बताई जाती है जब बाइक सवार सिंचाई विभाग के कर्मी रात में डेहरी से सासाराम लौट रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने विभागीय कर्मी के बुलेट बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया।
वाहन की चपेट में आए रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। रात्रि में एनएच 119 पर गश्त लग रही पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिंचाई विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक बक्सर जिला के चापाडीह गांव के रहने वाले थे। धौड़ाढ थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंपा जाएगा।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |
|