search

RPSC Teacher Exam Date: ग्रेड-1 टीचर का एग्जाम शेड्यूल जारी, 31 मई से शुरू होगी परीक्षा

LHC0088 2025-10-8 01:36:40 views 1173
  RPSC Teacher Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा।





एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ग्रेड-1 टीचर (एग्रीकल्चर) की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि का घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे जल्द ही आरपीएससी की ओर से आयोजित RPSC 1st Grade Teacher की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, आरपीएससी की ओर से ग्रेड-1 टीचर (एग्रीकल्चर) के कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


इस दिन होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक कृषि की भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 मई, 2026 से लेकर 16 जून, 2026 के बीच किया जाएगा। इसके अलावा, जयपुर विकास प्राधिकरण के लिए कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा का आयोजन 26 व 27 जुलाई, 2025 के बीच किया जाएगा।

  


परीक्षा पैटर्न

ग्रेड-1 टीचर (एग्रीकल्चर) की भर्ती परीक्षा कुल 450 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 150 अंकों के लिए और दूसरा पेपर 300 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: BTSC Work Inspector Vacancy 2025: बिहार में कार्य निरीक्षक के 1114 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 10 अक्टूबर से होंगे शुरू
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138