search

पुष्प प्रेमी ध्यान दें! रांची क्लब में 11 जनवरी से गुलाब प्रदर्शनी, फूल और कला का होगा संगम

Chikheang 2026-1-7 15:56:33 views 867
  

रंग-बिरंगे खूबसूरत गुलाब। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, रांची। द रोज सोसाइटी ऑफ रांची द्वारा 102वीं गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन 11 जनवरी को रांची क्लब हाल में किया जाएगा। प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे खूबसूरत गुलाब पुष्पों के साथ-साथ कलाकारों द्वारा सृजित कलाकृतियों के प्रादर्श भी सम्मिलित होंगे। प्रतिभागियों को अपने गुलाब की वैरायटी (किस्म) का नाम भी लिखना है।

पंजीकरण के समय उपस्थित सोसाइटी की तकनीकी समिति फूल की किस्म चिन्हित करने में मदद करेगी। आमलोगों के अवलोकन के लिए प्रदर्शनी 11 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। सोसाइटी के चेयरमैन गणेश मुंजाल ने बताया दर्शकों के लिए प्रदर्शनी में प्रवेश फ्री है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 3:30 बजे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रादर्श 10 जनवरी को दोपहर 1 से 4 बजे के बीच लगाए जा सकते हैं।

वैयक्तिक, संस्थागत एवं पार्क, भारतीय गुलाब, लघु उत्पादक एवं नए लोग, विद्यालय, गुलाब सज्जा, गुलाब चित्रकारी, कशीदाकारी, गुलाब छायाचित्र एवं शिल्प, माला पुष्प गुच्छ आदि के 7 वर्गों के 75 खंडों के अंतर्गत प्रादर्श स्वीकार किए जाएंगे।

प्रदर्शनी में गुलाब पुष्पों एवं गमलों में लगे गुलाब पौधों के साथ-साथ कागज, वस्त्र, कांच, चीनीमिट्टी, साडी, टेबल क्लाथ आदि पर गुलाब चित्र, मोम, वस्त्र एवं कागज के बने गुलाब शिल्प आदि के प्रादर्श भी सम्मिलित किए जाएंगे।

गणेश मुंजाल ने बताया कि सर्वोत्तम खिला हुआ गुलाब को राजा और द्वितीय सर्वोत्तम खिला गुलाब को रानी का खिताब प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रादर्श का चयन फूल के आकर, रंग, स्वरुप, खुशबू, पर्ण समूह (फोलियेज) और तना आदि के आधार पर किया जाएगा।

प्रदर्शनी स्थल पर प्रादर्श सजाने के लिए कंटेनर और बोतल सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए सोसाइटी की कोषाध्यक्ष हेजल डेविस से संपर्क किया जा सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167252