search

अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी प्रारंभ, अब 12 जनवरी को आएंगे

Chikheang 2026-1-7 15:26:44 views 994
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अब दस की बजाय 12 जनवरी को अयोध्या आएंगे। वह दिल्ली से लखनऊ एअरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। लखनऊ से लेकर अयोध्या तक उनके स्वागत की तैयारी की जाने लगी है।

अयोध्या जिले की सीमा पर विशेष स्वागत होगा। इसे भव्यतम रूप दिया जा रहा है। जगह-जगह नेताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता माला पहना कर नये अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय रामनगरी पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की प्रस्तावित बैठक की विस्तृत जानकारी दी।

बाद में वह डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय गए, जहां स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। इसी सभागार में अवध क्षेत्र के समस्त जिलों के एक हजार से अधिक पदाधिकारियों की बैठक होनी तय है। बैठक में संजय राय ने लखनऊ से अयोध्या तक स्वागत की रूपरेखा तैयार की।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम 12 जनवरी का तय हुआ है। अविवि के निरीक्षण के समय जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल व महामंत्री शैलेंद्र कोरी व सामाजिक कार्यकर्ता रवि सिंह मौजूद रहे।  

हालांकि, राजकीय इंटर कालेज में प्रस्तावित स्वागत सभा को लेकर शीर्ष स्तर पर मंत्रणा चल रही है। इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय के अलावा क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर के प्रभारी विजय प्रताप, अंबेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष व अयोध्या जिले के प्रभारी डा. मिथिलेश त्रिपाठी के संयोजन में जल्द ही तैयारी और गति पकड़ती दिखेगी। विजय प्रताप व डा. मिथिलेश त्रिपाठी को पार्टी यहां कैंप करा सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167066