search

योगी को जातिवादी कहने वाले PCS अधिकारी की बहाली क्यों? सामने आई बड़ी वजह, सीएम से भी की थी मुलाकात

LHC0088 2026-1-7 11:26:47 views 542
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शिक्षक भर्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा पर जातिवादी होने का आरोप लगाने वाले सेवा से बर्खास्त अपर निजी सचिव अमर सिंह द्वितीय को फिर से सेवा में बहाल कर दिया गया है। इन्हें सात सितंबर 2020 को सेवा से बर्खास्त किया गया था।

अमर सिंह ने बीते 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित होने का हवाला देते हुए बहाली के लिए अनुरोध किया था। जिस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बाद मुख्यमंत्री ने बहाल करने के निर्देश दिए। सचिवालय प्रशासन विभाग ने बर्खास्तगी के लगभग सवा पांच साल बाद सेवा में बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है।

सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान के मुताबिक मुख्यमंत्री से किए गए अनुरोध पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बाद सेवा में बहाली का आदेश जारी किया गया है। बहाली आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि यह आदेश अपवाद स्वरूप होगा, जिसे भविष्य में दृष्टांत नहीं माना जाएगा।

मुख्यमंत्री और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री पर लगाए थे आरोप

अमर सिंह ने 2020 में शिक्षकों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री पर जातिवाद के आरोप लगाए थे। विधानसभा सत्र में विपक्ष के नेताओं ने इस मामले को जोर-शोर से उठाया था। सरकार ने इनके खिलाफ कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन और अनुशासनहीनता के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू की थी।

सीयूजी नंबर से वाट्सएप ग्रुप पर मुख्य्मंत्री और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री को जातिवादी बताते हुए अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अमर सिंह दोषी पाए गए थे। सरकार के बर्खास्तगी के फैसले को लोक सेवा आयोग से ने भी सहमति दे दी थी। हाई कोर्ट में यह मामला अभी विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें: यूपी सचिवालय में अपर निजी सचिव अमर सिंह बर्खास्त, सीएम व डिप्टी सीएम पर लगाए थे जातिवाद के आरोप
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164670