search

Haryana News: जींद में युवक पर रंजिशन हमला, सात लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

cy520520 2025-12-20 20:37:18 views 1196
  

जींद में युवक पर रंजिशन हमला, सात लोगों पर मामला दर्ज (File Photo)



जागरण संवाददाता, जींद। सफीदों रेलवे स्टेशन के पास रास्ता रोककर युवक पर हमला कर घायल करने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव सरफाबाद निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे जसवंत की गांव छापर निवासी अजय से रंजिश चली आ रही है।

उसी रंजिश के चलते अजय तथा उसके साथियों ने 18 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के पास जसवंत को घेर लिया और हमला कर दिया। इसमें उसके भतीजे को काफी चोटें आई। शहर थाना पुलिस ने महेश की शिकायत पर अजय, लखी, शेरा, अनिल, कर्मबीर, कश्मीरा, महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737