search

AI से बच्चों को शादी के लिए मना रहे पेरेंट्स, वीडियो में पछताते दिख रहे है अविवाहित युवा

cy520520 2026-1-7 05:56:20 views 793
  

AI से बच्चों को शादी के लिए मना रहे पेरेंट्स (फोटो- एक्स)



डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में माता-पिता अपने बच्चों को शादी और परिवार शुरू करने के लिए राजी करने हेतु एआइ का उपयोग कर रहे हैं। चीन में राष्ट्रीय विवाह दर प्रति 1,000 व्यक्तियों पर केवल 4.3 है। इस चिंताजनक स्थिति का सामना करने के लिए माता-पिता प्रयास कर रहे है।

वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्मों पर एआइ से निर्मित वीडियो में बच्चे बड़े होने पर माता-पिता की बात न सुन्ने, परिवार न शुरू करने पर पछताते दिख रहे है।

ये वीडियो लघु वीडियो प्लेटफार्मों पर प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें अस्पताल जैसे वातावरण में रोती हुई महिलाएं दिखाई दे रही हैं, जो अकेलेपन और अतीत में किए गए जीवन विकल्पों पर पश्चाताप की भावनाओं को व्यक्त कर रही हैं।

एक वीडियो क्लिप में, 58 वर्षीय एक महिला ने अपनी जवानी में शादी न करने और बच्चे न होने पर दुख व्यक्त किया, और बताया कि उसे अकेले ही अस्पतालों में जाना पड़ता है।

वीडियो प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के अनुसार, एक अन्य महिला ने कहा कि उसने शादी करने और बच्चे पैदा करने के बारे में अपने माता-पिता की सलाह को नजरअंदाज कर दिया और अब उसे इसका पछतावा है। वीडियो प्रकाशित करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह उत्तर पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत से है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162319