search

102 साल की परदादी की हत्या, पोते ने पटककर ली जान, तेतुलमारी थाने की पुलिस ने रगेदकर दबोचा

Chikheang 2026-1-7 05:56:18 views 748
  

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवक रवि रवानी।  



जागरण संवाददाता, तेतुलमारी (धनबाद)। तेतुलमारी थाना क्षेत्र की नगरीकला बस्ती में मंगलवार की देर शाम युवक रवि रवानी ने अपनी ही परदादी 102 वर्षीय टुकिया देवी को पटक दिया। गंभीर रूप से जख्मी टुकिया देवी को स्वजन कतरास के निजी अस्पताल में इलाज के लिये लेकर दौड़े, पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो घटना की जानकारी पुलिस को दी। भागने का प्रयास कर रहे आरोपित रवि रवानी को पुलिस ने दबोच लिया है। टुकिया की पुत्रवधू दासी रवानी ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

दासी ने बताया कि आरोपित घर में हमेशा मारपीट करता था। मंगलवार को भी शाम करीब छह बजे आया। हमारी सास टुकिया देवी से बहस करने लगा। कुछ देर बाद वह अपने कमरे उन्हें ले गया, इसके बाद दरवाजा बंद कर दिया। उसने हमारी सास को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह अचेत हो गईं।

आरोपित दरवाजा खोलकर आंगन में बैठ गया। हम लोगों ने तत्काल जानकारी मुखिया को दी। सास की हालत बहुत खराब थी, उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरोपित को जब पता चला कि उनके प्राण निकल गए तो वह भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इसके पूर्व भी आरोपित ने उन पर हमला कर चुका था।  

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।-मुकेश कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर, कतरास अंचल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166904