search

MP के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 डीएसपी इधर से उधर, यहां देखें सूची

LHC0088 2026-1-6 22:26:55 views 777
  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। नए साल के पहले सप्ताह में ही मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया है। गृह विभाग ने मंगलवार को राज्य पुलिस सेवा के 64 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादला आदेश जारी किए। इस बड़े फेरबदल में करीब एक दर्जन अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) और अन्य प्रशिक्षण व विशेष इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

देर शाम जारी आदेश के मुताबिक, पन्ना जिले के गुन्नौर एसडीओपी मानसिंह टेकाम को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। इसी तरह 24वीं वाहिनी जावरा (रतलाम) के सहायक सेनानी रामबाबू पाठक को 25वीं वाहिनी भोपाल भेजा गया है।

इंदौर जिला पुलिस में यातायात जोन-2 के एसपी मनोज खत्री को पीटीआरआई मुख्यालय पदस्थ किया गया है। वहीं, डीएसपी रेडियो मुख्यालय भोपाल में पदस्थ सुभाष सिंह को डीएसपी साइबर सेल, पीएचक्यू विसबल स्थानांतरित किया गया है। ग्वालियर की 14वीं वाहिनी में सहायक सेनानी दिलीपचंद्र छाटी को 7वीं वाहिनी भोपाल भेजा गया है।

इसके अलावा झाबुआ जिले के थांदला में पदस्थ डीएसपी नीरज नामदेव को पुलिस अकादमी भौंरी, भोपाल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग के इस कदम को प्रशासनिक कसावट और विभागीय कार्यप्रणाली में संतुलन लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। शेष तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में कार्यरत डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164631