search

इंडोनेशिया में बाढ़ से भारी तबाही, 16 की मौत; सैकड़ों लोग बेघर

cy520520 2026-1-6 21:56:38 views 319
  

इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : इंडोनेशिया के उत्तर सुलावेसी प्रांत में मूसलाधार मानसूनी बारिश से आई अचानक बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लापता हैं। इस आपदा में सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी के अनुसार, कई दिनों से जारी भारी बारिश के बाद सोमवार तड़के नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। कीचड़, चट्टानों और मलबे के साथ आए तेज बहाव ने सिआउ टागुलानडांग बियारो जिले के गांवों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोग बह गए और कई गांव जलमग्न हो गए।

पुलिस और सेना के सहयोग से राहत एवं बचाव दलों को सुलावेसी द्वीप के उत्तरी सिरे से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित सिआउ द्वीप के चार प्रभावित गांवों में तैनात किया गया। हालांकि, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और संचार व्यवस्था बाधित रहने से राहत कार्यों में दिक्कतें आईं।

अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ में सात घर पूरी तरह बह गए, जबकि 140 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालात बिगड़ने पर 680 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर चर्चों और सार्वजनिक इमारतों में बनाए गए अस्थायी राहत शिविरों में पहुंचाया गया। (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392